राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट} में नई नियुक्ति
डॉ. अभिनाश शुक्ल बने गोरखपुर मंडल प्रभारी
गोरखपुर।
राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट} ने संगठनात्मक विस्तार एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रखर वक्ता डॉ. अभिनाश शुक्ल को गोरखपुर मंडल प्रभारी नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय के निर्देशन एवं मुख्य राष्ट्रीय संयोजक संतोष नयन बरनवाल की सहमति से की गई है।
डॉ. अभिनाश शुक्ल लंबे समय से सामाजिक, वैचारिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
वे विभिन्न छोटे-बड़े संगठनों में महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं तथा समाज में एक सक्रिय एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में अपनी पहचान रखते हैं।
इसके साथ ही वे स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सेवा एवं सामाजिक सहयोग के कार्यों में भी निरंतर सक्रिय हैं।
संगठन की ओर से जारी जानकारी में बताया गया कि उनकी प्रखर वक्तृत्व शैली, संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक सक्रियता एवं जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि डॉ. अभिनाश शुक्ल अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से गोरखपुर मंडल में संगठन को नई दिशा एवं नई मजबूती प्रदान करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय ने कहा कि संगठन समाजहित एवं सकारात्मक विचारधारा के साथ कार्य कर रहा है तथा समाज के अनुभवी एवं सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है।
वहीं मुख्य राष्ट्रीय संयोजक संतोष नयन बरनवाल ने कहा कि डॉ. अभिनाश शुक्ल का अनुभव एवं सामाजिक सक्रियता संगठन के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
संगठन परिवार ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
💐 सेवा • संगठन • समाजहित • जनसंपर्क 💐

