राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट} में नई नियुक्ति
विजय प्रकाश यादव बने प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश
गोरखपुर/लखनऊ।
राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट} ने संगठनात्मक विस्तार के क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि विजय प्रकाश यादव को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय के निर्देशन एवं मुख्य राष्ट्रीय संयोजक संतोष नयन बरनवाल की सहमति से की गई है।
विजय प्रकाश यादव लंबे समय से समाजसेवा एवं जनसरोकारों से जुड़े रहे हैं।
वे पूर्व प्रधान रहने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
इसके अतिरिक्त समाजवादी पार्टी में महासचिव पद पर रहते हुए उन्होंने राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपनी प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।
संगठन की ओर से जारी जानकारी में बताया गया कि विजय प्रकाश यादव की सामाजिक सक्रियता, जनसंपर्क क्षमता एवं संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि वे अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समाजहित की सोच के माध्यम से उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती एवं नई दिशा प्रदान करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय ने कहा कि संगठन समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सकारात्मक विचारधारा के साथ कार्य कर रहा है तथा अनुभवी एवं सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी देकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि विजय प्रकाश यादव संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वहीं मुख्य राष्ट्रीय संयोजक संतोष नयन बरनवाल ने कहा कि संगठन में ऐसे जनाधार वाले एवं समाजहित में कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का जुड़ना संस्था के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
संगठन परिवार ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
💐 सेवा • संगठन • समाजहित • जनसंपर्क 💐

