#महिला जेलर #फिरोजा खातून को हुआ #उम्र #कैद के #कैदी से प्यार #समाज की परवाह किये बिना कर ली शादी….
यह है जेलर फ़िरोज़ा ख़ातून ..आप अपने ड्यूटी के दौरान हत्या के आरोप मे उम्रकैद की सजा काट रहे श्री धर्मेंद्र सिंह जी के संपर्क में आती है, और अक्सर जेल मे भेंट मुलाकात होने के दौरान आपलोगों के बिच प्यार हो जाता है !
आप दोनों के प्रेम प्रसंग का पता ज़ब घर वालों को भी पता चला कि आप एक धर्मेंद्र सिंह से मोहब्बत कर बैठी है, और उसी को सर्वस्व मान चुकी है
तो….,.
उन्होंने आपके खिलाफ आवाज उठाई बगावत की लेकिन आपने प्रेम की राह में परिवार को दरकिनार कर दिया…….
जैसे ही धर्मेंद्र सिंह की सजा पूरी हुई आपने अपने प्रेम को शादी का बंधन देने को राजी हुई…..
जेलर फिरोजा खातून के इस फैसले से घर वाले नराज रहे…
लेकिन स्थानीय बजरंग दल के लोगो ने फिरोजा खातून को अपनी बेटी माना और आप दोनों की शादी करा दिया और साथ ही फिरोजा खातून का कन्यादान भी किया…..
यह पूरी घटना मध्य प्रदेश के सतना से है जहाँ मोहब्बत की इस अनोखी मिसाल ने मजहब और समाज की दीवारें छोटी कर दी । सतना केंद्रीय जेल में सहायक जेल अधीक्षिका के पद पर तैनात फिरोजा खातून ने हत्या के मामले में 14 साल की सजा काट चुके पूर्व कैदी धर्मेंद्र सिंह के साथ विवाह कर लिया है।
इन दोनों की प्रेम कहानी जेल की सलाखों के पीछे तब शुरू हुई जब फिरोजा वहां वारंट इंचार्ज थीं और धर्मेंद्र उसी विभाग में काम करता थे ।
धर्मेंद्र को साल 2007 में उम्रकैद की सजा हुई थी लेकिन अच्छे आचरण के कारण उसे समय से पहले रिहा कर दिया गया।
फिरोजा के परिजन इस अंतरधार्मिक रिश्ते के खिलाफ

थे।
जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आगे आकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी करवाई और फिरोजा का कन्यादान भी किया।
जेल की सख्त ड्यूटी निभाने वाली एक अधिकारी और एक पूर्व कैदी का यह मिलन अब पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

