सीवान जिले में एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है।
जहां जिले के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय की पत्नी सोनाली सोनी से मशरूम उत्पादन के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है
इस संबंध में पीड़िता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज शिकायत के अनुसार, एम एस स्मार्ट ग्रैविटी एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आशुतोष मंगलम् ने 28 अप्रैल को मशरूम उत्पादन के लिए “स्मार्ट हट” निर्माण का अनुबंध किया था।
इसके एवज में उन्होंने 19 लाख रुपये अग्रिम के रूप में प्राप्त किए
हालांकि, राशि लेने के बावजूद न तो कार्य शुरू किया गया और न ही अनुबंध की शर्तों का पालन किया गया।
बार-बार कहने के बावजूद आरोपी ने काम शुरू नहीं किया।
जिससे उसकी मंशा पर सवाल खड़े हो गए
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने बाद में दो चेक (प्रत्येक 5 लाख रुपये) दिए, लेकिन 9 फरवरी को बैंक ने अपर्याप्त धनराशि के कारण दोनों चेक बाउंस कर दिए। आरोप है कि आरोपी ने झूठे वादों और भ्रामक वित्तीय आश्वासनों के जरिए पूरी रकम हड़प ली
इस मामले में आरोपी पर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। टाउन इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने पुष्टि की है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

