आबकारी विभाग की छापेमार कार्यवाही 26 लीटर कच्ची शराब और 120 लीटर लहान किया बरामद
कासगंज जनपद । आबकारी निरीक्षक क्षेत्र तुषार गौरव ने थाना कासगंज कोतवाली के अंतर्गत नगला दौली , लोहर्रा, एवं नगला भभूति में दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश के दौरान नगला दौली से मौके पर 26 लीटर कच्ची शराब एवं खेत के किनारे गड्ढों से प्लास्टिक के डिब्बों में बंद लगभग 120 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। तत्पश्चात आबकारी अधिनियम की धारा में 01 अभियोग पंजीकृत किया गया।

