*सीएम योगी से सुल्तानपुर के जनप्रतिनिधियों की शिष्टाचार भेंट,विकास मुद्दों पर हुई चर्चा*
लखनऊ/सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में सुल्तानपुर जनपद के जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान जिले के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री से मिलने वालों में सदर विधायक राजबाबू उपाध्याय, सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद सिंह,कादीपुर विधायक राजेश कुमार गौतम,लम्भुआ विधायक सीताराम वर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी तथा विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
बताया गया कि प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मुलाकात को जिले के विकास और राजनीतिक समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

