हाल ही में जारी यूपी आईएएस ट्रांसफर लिस्ट में 2008 बैच की आईएएस अधिकारी किंजल सिंह का नाम शामिल होने से उनकी कहानी एक बार फिर चर्चा में है।
किंजल सिंह और उनकी बहन प्रांजल सिंह का सफर बड़ी चुनौतियों से भरा रहा है।
जब वे छोटी थीं…..
तब उनके पिता (जो एक डीएसपी थे) की हत्या कर दी गई थी।
इसके कुछ समय बाद ही उनकी मां का भी कैंसर की बीमारी से निधन हो गया।
माता-पिता को खोने के बाद दोनों बहनों ने अपने पिता को न्याय दिलाने के लिए यूपीएससी (UPSC) की तैयारी की।
कड़ी मेहनत के दम पर किंजल सिंह ने यूपीएससी परीक्षा पास की और आईएएस (IAS) अधिकारी बनीं।
उनकी बहन प्रांजल सिंह ने भी यह परीक्षा पास की और आईआरएस (IRS) अधिकारी का पद हासिल किया।
अधिकारी बनने के बाद दोनों बहनों ने अपने पिता की हत्या के मामले में कानूनी लड़ाई आगे बढ़ाई।
उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप, घटना के 31 साल बाद अदालत द्वारा दोषियों को सजा सुनाई गई और उनके पिता को न्याय मिला।

