*ब्रेकिंग न्यूज*
स्थानीय संवाददाता…..
सुल्तानपुर में पटाखा साइलेंसर पर सख्ती, हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन एक्शन मोड में
सुल्तानपुर में अब कनफोड़ू और पटाखे जैसे आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों की खैर नहीं। इलाहाबाद हाई कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद जिले में बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।
सहायक परिवहन अधिकारी अलका शुक्ला और यात्री कर अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी की टीम ने शहर में कई स्थानों पर अभियान चलाकर दर्जनों दोपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान खासतौर पर अमहट लखनऊ हाइवे पे बुलेट बाइक के शोरूम और वर्कशॉप पर छापेमारी कर मालिकों को सख्त हिदायत दी गई कि पटाखे जैसे आवाज वाले साइलेंसर न तो बेचे जाएं और न ही लगाए जाएं।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ऐसे साइलेंसर लगाने या बेचने पर भारी कार्रवाई होगी—जिसमें करीब 1 लाख रुपये तक का जुर्माना और एक साल तक की सजा का प्रावधान है।
एमजीएस रोड स्थित पर्यावरण पार्क के आसपास अक्सर स्टंटबाजी करते और तेज आवाज वाले साइलेंसर का इस्तेमाल करते बाइकर्स अब प्रशासन के निशाने पर हैं। आने वाले दिनों में पूरे शहर में सघन अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की पहचान की जाएगी।
प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी पटाखे जैसे साइलेंसर वाली बाइक दिखे, तो उसकी फोटो या जानकारी तुरंत जिला प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके।

