#गोरखपुर के क्लब-17 में पुलिस ने मारा छापा ! धुआं उड़ाते मिले लोग, चार कर्मचारियों को पकड़कर 20 हुक्का बरामद किया
स्थानीय संवाददाता……..
गोरखपुर 20 अप्रैल…….
गोरखपुर के कैंट इलाके में देवरिया बाईपास रोड के पास क्लब-17 रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाया जा रहा था। इस सूचना पर रविवार की देर रात कैंट पुलिस ने छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान क्लब में मौजूद ग्राहक पुलिस की घेराबंदी देख मौके से भाग निकले। हुक्का पिलाने वाले चार कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया।
मौके से 20 हुक्के बरामद किए गए। जिसके आधार पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की जा रही है। चार कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
क्लब संचालक की तलाश कर रही पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कैंट पुलिस ने रात 12 बजे क्लब-17 रेस्टोरेंट में छापा डाला। छापेमारी के दौरान वहां हुक्का पीते लोग मिले। पुलिस के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद चार कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्लब संचालक की तलाश की जा रही है।
इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शहर में अवैध रूप से हुक्का परोसने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करने का अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

