*घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार*
*नकदी, चांदी, वाहन व मोबाइल बरामद, पुलिस की सख्त कार्रवाई*
स्थानीय संवाददाता……….
गोरखपुर। जनपद के थाना गोरखनाथ पुलिस ने चोरी की बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 लाख रुपये नकद, 191 ग्राम चांदी, चोरी के पैसे से खरीदी गई बाइक, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
परिवार के बाहर होने का उठाया फायदा
घटना 10-11 मार्च 2026 की है, जब पीड़ित परिवार अपने घर से बाहर देवरिया गया हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ दिया। आरोपियों ने घर में रखे जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
मामले की जानकारी होने पर पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना गोरखनाथ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच में सामने आए आरोपी, ऐसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुस्तकीम, सलमान अंसारी, मोहम्मद कैफ, नादिर बेग और विशाल कुमार अग्रहरि शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।
आपराधिक पृष्ठभूमि भी आई सामने
पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे इनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं और सभी अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की

