बिग ब्रेकिंग………
यूपी के देवरिया में भाई_बहन के साथ मोबाइल ठीक कराने जा रही दलित किशोरी की चाकू से गोद कर ह*त्या का केस दर्ज,
प्रेम प्रसंग में वारदात को दिया गया अंजाम……..
आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस………
यूपी के देवरिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रामपुर कारखाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग में एक दलित किशोरी की चाकू से गोदने के बाद गला रेत कर बेरहमी से ह*त्या कर दी गई। रविवार की रात प्रेमी ने अपने एक दोस्त के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ हत्*या का केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव की रहने वाली (17) वर्षीय एक किशोरी शनिवार की रात करीब आठ बजे अपनी बड़ी बहन और छोटे भाई के साथ सहोदर पट्टी चौराहा पर मोबाइल ठीक कराने जा रही थी।
चौराहा से कुछ दूर पहले ही बाइक सवार दो मनबढ़ युवक उसके पास पहुंचे।
युवकों ने किशोरी, उसकी बहन और भाई की रोक कर पिटाई शुरू कर दी।
इसी बीच एक युवक ने चाकू निकाल लिया।
यह देख तीनों जान बचाने के लिए भागने लगे।
आरोपियों ने दौड़ाकर गेहूं के खेत में किशोरी को पकड़ लिया और गर्दन पर चाकू मारकर जख्मी कर दिया।
वह खेत में गिरकर तड़पने लगी।
उसकी बहन और भाई परिजनों को बताने के लिए घर की ओर दौड़े।
उसी दौरान आरोपियों ने किशोरी को जिंदा देख दोबारा लौटकर गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए।
परिजन घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इस बात की जानकारी होते ही सनसनी फैल गई।
पुलिस इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी आदित्य सिंह उर्फ शिवम सिंह के साथ किशोरी का पिछले चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
…………
प्रेमी और उसके साथी पर दर्ज हुआ हत्*या का मुकदमा
……
चाकू से गोदकर किशोरी की निर्मम हत्*या की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
थोड़ी देर में ही सीओ संजय कुमार रेड्डी, रामपुर कारखाना के थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान हल्का दरोगा आनंद कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटानी शुरू की।
पुलिस ने मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर पर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शहबाजपुर के रहने वाले शिवम सिंह और उसके साथी राकेश कुमार गोड़ के खिलाफ हत्*या और एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज किया है।
दोनों आरोपी फरार हैं।
थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने कहा कि प्रेम-प्रसंग में किशोरी की चाकू से गोदकर ह*त्या हुई है।
केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

