(अमूल्यरत्न न्यूज राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका – जिला संवाददाता उदयभान कनौजिया की रिपोर्ट)/
*थाना गड़वार, जनपद बलिया द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुये 30,011.18/- रूपये शिकायतकर्ता/आवेदक के खाते में कराया गया वापस*
उल्लेखनीय है कि मनीष कुमार पुत्र अमीचन्द्र निवासी ग्राम गड़वार थाना गड़वार जनपद बलिया द्वारा हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना गड़वार बलिया में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी,
जिसमें शिकायतकर्ता के यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के खातें से दिनाँक- 02.09.2025 को कुल-30,011.18/- रूपये (शब्दो में- तीस हजार ग्यारह रुपये अट्टारह पैसे) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह* व अपर पुलिस अधीक्षक(द.)/नोडल साइबर सेल बलिया कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर श्री मो0 उस्मान व थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी।
जिसके फलस्वरूप आज दिनाँक- 05.04.2026 को शिकायतकर्ता मनीष कुमार पुत्र अमीचन्द्र निवासी ग्राम गड़वार थाना गड़वार जनपद बलिया के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि 30,011.18/- रूपये मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में धनराशि को वापस कराया गया।
शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना गड़वार बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

