5 बच्चों की सौगंध……. कांग्रेस संग हुई फरार………
गोंडा देहात कोतवाली थाना क्षेत्र बिस्वा महादेवा मलारी गांव के रहने वाले रामराज की 40 वर्षीय पत्नी गीता हैं।
5 बच्चों की मां के कारनामे ने पति के पांवों तले भूकंप ला दिया हैं। पति से मायके जाने की अनुमति लेकर उम्र में 13 साल छोटे प्रेमी के साथ फरार हो गई।
मामले में पति ने मायके के नजदीकी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पति के मुताबिक वह जीविकोपार्जन के लिए ई रिक्शा चलाता है। जिसके कारण उसे रोजाना घर से निकलना पड़ता है।
बच्चे स्कूल चले जाते हैं।
इस दौरान घर के सामने रहने वाले युवक जिसका नाम कांग्रेस था । कांग्रेस से पत्नी का प्रेम प्रसंग का कार्यक्रम शुरू हो गया।
मामले को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ था तब नाराज होकर पत्नी को उसके मायके भेज दिया था।
जहां उसने प्रेमी से नाता तोड़ने की सौगंध अपने बच्चों की खाई। जिसके बाद राजी खुशी से वापस घर लाया गया।
लेकिन इस बार तो उसने बेवफाई की हदें पार कर दी।
पति की माने तो छः माह पहले भी उसके पास डबल मोबाइल होने की जानकारी हुई थी।
तब उसके मायके में मोबाइल छीनकर तोड़ दिया गया था।
लेकिन बीते एक महीने पहले फिर उसके पास मोबाइल होने की बच्चों ने पुष्टि की थी।
उसके आदत पर अंकुश लगाने के लिए उसे नवरात्रि में एक बार फिर मायके भेज दिया।
लेकिन इस बार वह वापस लौटने के बजाय अपने प्रेमी संग चार बच्चों को छोड़ डेढ़ साल के बच्चे को लेकर फरार हो गई………

