उत्तर प्रदेश का संभल जिला इन दिनों एक खास तौर से चर्चा में है. वजह हे यूपी के संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई बरेली की महिला एसपी अंशिका वर्मा के साथ शादी. दरअसल, यूपी के संभल जिले के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शादी अपने प्रदेश राजस्थान में की है. शादी की हल्दी मेहंदी की रस्में उनके पैतृक गांव बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना में हुई. वही शादी राजस्थान के जोधपुर में हुई.
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के यूपी का संभल से ख़ास नाता रहा है, जहां वर्तमान में इस जिले में राजस्थान के दो कड़क अफसर IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई और आईएएस डॉ राजेंद्र पेंसिया कमान संभाल रहे हैं. पेंसिया यहां जिला कलेक्टर है और बिश्नोई जिला पुलिस अधीक्षक. वहीं यहां इससे पहले भी राजस्थान की एक महिला आईपीएस ने खास पहचान बनाई थी. दरअसल, यहां संभल में रहते हुए आईपीएस अनुकृति शर्मा ने जो धाकड़ एक्शन लिए, उसकी देशभर में खूब चर्चा रही.