गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर ठगों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है।
यह गिरोह ऑनलाइन निवेश और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करीब 1 अरब रुपये की ठगी कर चुका है।
पुलिस ने शहर के एक नामचीन होटल में छापेमारी कर आरोपियों को उस वक्त दबोचा, जब वे नए लोगों को जाल में फंसाने की योजना बना रहे थे।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अजीत यादव (अंबेडकर नगर), अजय कुमार (कुशीनगर), पारतेश सिंह (बलिया) और गणेश साहनी (कुशीनगर) शामिल हैं।
जबकि शाहजहांपुर निवासी ऋषभ फरार है।
उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
होटल में चल रही थी ठगी की ‘क्लास’
20 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामगढ़ताल स्थित होटल में छापा मारा।
यहां फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों को निवेश के लिए तैयार किया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
ऐसे चलता था ठगी का खेल
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गिरोह किराए और फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल करता था।
निवेशकों को पहले मुनाफे के झूठे आंकड़े दिखाए जाते, फिर ज्यादा रकम लगाने के लिए उकसाया जाता।
जब लोग पैसा वापस मांगते, तो आरोपी संपर्क तोड़ देते थे।
खाते फ्रीज होने पर भोले-भाले लोगों के नाम पर नए खाते खुलवाकर उनका दुरुपयोग किया जाता था।
डिजिटल सबूतों का बड़ा जखीरा बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, कई स्मार्टफोन, फर्जी दस्तावेज, बैंक खातों की यूजर आईडी-पासवर्ड की सूची समेत भारी मात्रा में डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं।
साइबर सेल अब इनकी गहन जांच कर रही है।
आशंका है कि ठगी का आंकड़ा 1 अरब से भी ज्यादा हो सकता है।
आस्था जेम्स-ज्वेलर्स और ट्रेडिंग कंपनियों पर भी सवाल, पीड़ित चुप
इधर गोरखपुर में आस्था जेम्स एंड ज्वेलर्स और ट्रेडिंग कंपनियों के नाम पर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं।
लेकिन पीड़ित अब तक सामने नहीं आए हैं।
वहीं कुशीनगर की एक कंपनी द्वारा पिछले तीन महीनों से भुगतान न किए जाने की बात भी सामने आई है।
हालांकि प्रभावित लोग अभी भी चुप्पी साधे हुए हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों तथा नेटवर्क का खुलासा किया

