गिनीज रिकॉर्ड में सबसे अधिक दीप प्रज्वलित करने पर अयोध्या का नाम दर्ज
उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) में इस बार दीपावली के मौके पर पांचवे दीपोत्सव में 12 लाख दीये जलाए गए हैं. 9 लाख दीप राम की पैड़ी और 3 लाख दीप अयोध्या (Ayodhya) के मठ और मंदिरों में जलाए गए हैं. गिनीज रिकॉर्ड में सबसे अधिक दीप प्रज्वलित करने पर अयोध्या (Ayodhya) का नाम दर्ज हो गया है.
मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ ने भी दियों को लेकर जानकारी साझा करते हुए कहा कि इससे भी बड़ी संख्या में दीप जगह-जगह जले हैं.
बता दें कि सरयू घाट पर अद्भुत और भव्य नजारा देखने को मिल रहा है. शाम होते ही रंग बिरंगी लाइटों से घाट जगमगाने लगा. साथ ही जोरदार आतिशबाजी समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्री अयोध्या (Ayodhya) में मौजूद रहे.

