मेरठ। दिल्ली रोड स्थित करोड़ों रुपये के एक प्लाट के फर्जी कागजात तैयार कर सात लोगों ने जमीन बेच दी।
अब आरोपित प्लाट मालिक को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद के रामप्रस्थ कालोनी निवासी देवांशु गुप्ता पुत्र सीपी गुप्ता ने बताया कि उनके दादा जगन्नाथ गुप्ता निवासी प्रहलाद वाटिका ने देहली रोड पर ईरा माल के सामने खसरा संख्या 1066 की 750.5 वर्ग मीटर जमीन बैनामे से सेठा प्यारेलाल, मुंशीलाल, मदनलाल, राधेलाल, नरेन्द्र सिंह, श्रीराम चंद्र व अन्य लोगों से 6 फरवरी 1963 को खरीदी थी।
दादा की मृत्यु 16 दिसंबर 21 को हो गई। अब वह उनका वारिस है। इस जमीन को अमित गुप्ता, सुरेश कुमार जैन व राधेश्याम किराएदार है। किराएदार इस जमीन को हथियाना चाहते हैं।
जमीन के फर्जी कागजात किए तैयार
आरोपित तीनों किराएदारों ने मिलीभगत कर रामनिवास सिंह, कृपाल सिंह, किरणपाल व सुभाष्ज्ञ चंद सोम पुत्र दफेदार निवासी ग्राम औरंगनगर रार्धना सरधना से मिलकर इस जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर लिए।
23 मई 85 को सीलमपुर दिल्ली से इसे रजिस्टर्ड करा लिया।
इन कागजात के आधार पर जमीन में अपना नाम भू राजस्व विभाग में डलवाने को एक वाद एसडीएम मेरठ न्यायालय में डाल दिया। जानकारी पर कागजात निकलवाए तो पता चला बैनामा फर्जी है। आरोपितों ने 19 अगस्त 25 को देवांशु के घर आकर व 22 अगस्त 25 को फोन पर धमकी दी।
वाट्सअप काल पर आरोपित लगातार उन्हें धमकी दे रहे हैं।
देवांशु ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने फर्जी कागजात तैयार कर उनकी जमीन का बैनामा किया।
अब उससे रंगदारी वसूलना चाहते हैं।
आरोपित लगातार उसे धमकी दे रहे हैं।
देवांशु की तहरीर पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने अमित गुप्ता, सुरेश कमार जैन, रामनिवास सिंह, राधेश्याम शर्मा, कृपाल सिंह, किरणपाल सिंह व सुभाष चंद सोम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

