#गोरखपुर : राजकुमार चौहान के हत्यारों को पुलिस ने 15 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
#गोरखपुर में मंगलवार को मार्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान की धारदार हथियार से हमला किया गया.घायल अवस्था में BRD ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर रोड जाम करने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर मामला शांत कराया. और तत्काल मुकदमा पंजिकृत कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए 8 टीम गठित की. मात्र 15 घंटे के अंदर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया. एसएसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि 8 सीसीटीवी कैमरे देखे गए. आरोपियों की लोकेशन और कड़ाई से पूछताछ के उन्होंने अपना गुनाह कबूल किया. और बताया कि मृतक के भतीजे से आपसी रंजिश थी जिसकी वजह से अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया.
#गोरखपुर के चिलुआताल के बरगदवां निवाशी बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजकुमार चौहान पुत्र जंगी चौहान की की मंगलवार सुबह 6.15 बजे मार्निंग वॉक के समय धारदार हथियार से हमला कर दिया.घायल अवस्था में राजकुमार को BRD मेडिकल कॉलेज लेजाया गया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.आक्रोशित परिजनों ने गोरखपुर -सोनौली रोड जाम करने की कोशिश की. पुलिस समझा बुझा कर मामला शांत कराया. अनन फानन पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण पूछताछ के 8 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया और बाद 7 लोगों को हिरासत में लिया. आरोपियों को पकड़ने के लिए 8 टीम गठित की. घटना के बाद सियासत भी गरमा गई. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने x पर ट्वीट कर कहा उप्र में लॉ एंड आर्डर को ही गोली मार दी गयी है.अब भाजपाई ‘आस्तीनी अपराधी’ ही भाजपा सरकार का एनकाउंटर कर रहे हैं, जिन्हें भाजपाइयों ने भूमिगत तरीक़े से पाला-पोसा है.गोरखपुर में दिनदहाड़े हुआ ये हत्याकांड बता रहा है कि बेख़ौफ़ अपराधियों को किसका प्रश्रय प्राप्त है.
उसके बाद भाजपा महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल मंगलवार 17 मार्च को भाजपा नेता व पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार चौहान के घर सांत्वना देने व अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली से पार्लियामेंट छोड़कर गोरखपुर पहुंचे थे. इस दौरान यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी राजकुमार चौहान के घर पहुंचे.इस दौरान डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर के ठीक पीछे यह जगन्नाथ हत्याकांड हुआ है. इसके पीछे जो भी लोग हैं उनके खिलाफ सख्त शिक्षक कार्रवाई की जाए वरना वे राज्यसभा में सबको नंगा कर देंगे.सरकार हमारी भाजपा की है. वे लोग मानते हैं कि लॉ एंड ऑर्डर पहले से बेहतर हुआ है. इसका यह मतलब नहीं है कि ‘चिराग तले अंधेरा’ हो जाएगा.वही यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि परिवार की हर संभव मदद की जाएगी और हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि परिवार की जो मांग है. बच्चों की पढ़ाई, नौकरी और सुरक्षा के साथ आर्थिक सहायता.वे शासन को भेज दिया गया है. परिवार की हर संभव मदद की जाएगी.
एसएसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि मंगलवार सुबह सुबह 6:15 बजे थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा राजकुमार चौहान को गोली मारी गई है. जिन्हें इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. मृतक के परिजन से तहरीर प्राप्त कर 8 लोगों के खिलाफ दीपक गौड़,धर्मदेव चौहान, लालजी यादव उर्फ गट्टू यादव,धरमपाल चौहान, अमरसिंह चौधरी,मोनू पाण्डेय, सत्येन्द्र चौधरी टिल्लू,अभय पाण्डेय व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर 8 टीम लगाई गई.
घटनास्थल का निरीक्षण व आस-पास के 8 सीसीटीवी कैमरे की जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को घटना स्थल पर घटना के पहले जाते हुए देखा गया.राज चौहान व विपिन यादव को इनसे पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त राज चौहान द्वारा बताया गया कि पिछले 01 सप्ताह पूर्व से अभियुक्त राज चौहान और उसके भाई व मृतक के भतीजे नीरज चौहान बीच आपस में कहासुनी हो गयी थी. मृतक का भतीजा नीरज चौहान अपने चाचा राजकुमार चौहान के बल पर गाली गुफ्ता दे रहा दिया था काफी बेइज्जत किया था. जिसकी वजह से अभियुक्त ने अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 11 जगह कटे के निशान मिले हैं. इनसे पूछताछ जारी है. बाकी जो अन्य लोग हैं उनकी घटना स्थल पर लोकेशन नहीं मिली लेकिन उनके बारे में उनका डिटेल निकाला जा रहा है. और
पकड़े गए अभियुक्त राज चौहान पुत्र राम चंद्र चौहान,विपिन यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवाशी बरगदवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया. जिनके खिलाफ मुकदमा संख्या 181/2026 धारा 103(2), 61(2), 191(2), 191(3),303 (2) भा0 न्या०सं० थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर दर्ज आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
#CMYogiAdityanath #AkhileshYadav

