गोरखपुर जेल में बंद गैंगस्टर अंशिका सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
इसका अंशिका की सेहत पर कोई खास असर नहीं है।
सूत्र बताते हैं कि स्लिम ट्रिम बने रहने के लिए वह जेल में रोज भोजपुरी गाना गाकर डांस करती है।
साथ ही अन्य महिला बंदियों को भी साथ में नचाती है।
अंशिका को शुरू से ही नाचने गाने का शौक है।
जेल में कभी चुटकुले तो कभी अनोखी बातें करके बंदियों को हंसाती है।
कुछ ही दिनों में जेल की सभी महिला बंदी उसे अच्छे से जान गईं हैं।
बर्थडे वाले दिन मारी थी गोली
20 जनवरी को अंशिका का बर्थडे था।
उसी दिन खोराबार क्षेत्र में एक युवक के पेट में गोली मारकर सनसनी फैला दी थी।
इस घटना के बाद बर्थडे गर्ल के कई कारनामे सामने आए।
इस घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसे और उसके साथियों के साथ जेल भिजवाया था।
डेढ़ महीने से अधिक समय से वह जेल में बंद है।
वह बाहर निकलने के लिए रिश्तेदारों के जरिए प्रयास भी कर रही है। इसी बीच खोराबार थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर की भी एफआईआर दर्ज कर ली गई।
जिससे बेल कराने में परेशानी आएगी।
सभी बंदियों के साथ करती है हंसी मजाक
अंशिका सिंह जेल में हंसते-खेलते अपना समय काट रही है।
दिन भर सभी महिला बंदियों से वह हंसी मजाक करती है।
उन्हें डांस करके दिखाती है।
साथ ही डांस के स्टेप सीखाती है।
बंदियों को बताती है कि उसकी पकड़ दूर तक है।
बहुत जल्द जेल से छूट जाएगी।
जेल प्रशासन की तरफ से अंशिका की लगातार काउंसलिंग भी कराई जा रही है।
महिला काउंसलर उससे मिलकर बातें करती हैं।
आगे अच्छे काम करने के लिए प्रेरित भी करती हैं।
काउंसलर से भी वह हंसी मजाक करती है।
जेल में मिला बुआ का सहारा
जेल में बंद होने के बाद काफी दिनों तक अंशिका से मिलने कोई नहीं आया था।
बताया जा रहा है कि अंशिका के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। गोली कांड और ब्लैकमेलिंग में नाम आने के बाद उससे रिश्तेदारों ने भी किनारा कर लिया।
इस समय जेल में अंशिका से मिलने उसकी बुआ जाती हैं।
उनसे ही अपनी सारी बातें अंशिका शेयर करती है।
अंशिका के पेट का हुआ चेकअप
सूत्रों के मुताबिक, जेल में बंद अंशिका सिंह को अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई थी।
इसके बाद जेल में ही उसे डॉक्टर ने देखकर दवा भी दी थी।
लेकिन उससे आराम नहीं मिला।
इसके बाद जेल प्रशासन ने एंबुलेंस से अंशिका को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा था।
जहां पर चेकअप करके डॉक्टर ने दवा दी है।

