*युवक ने परिजनों को भेजा आत्महत्या का मैसेज,पुलिस ने सकुशल किया बरामद*
*थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा को परिजनों ने कहा कि आप हमारे लिए भगवान बने*
मिल्कीपुर , अयोध्या ।
स्थानीय संवाददाता…..
घर से गैस एजेंसी पर जाने के लिए निकला युवक गायब हो गया, उसने अपने मोबाइल से परिजनों को आत्महत्या कर लेने का मैसेज भेजा। परेशान परिजनों ने सूचना इनायतनगर पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। इनायतनगर थाना क्षेत्र के सरियावां गांव निवासी 47 वर्षीय मनोज यादव की तनु इण्डेन गैस सर्विस की मिल्कीपुर में एजेंसी है। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे घर से गैस एजेंसी पर जाने के लिए निकला, और 9:30 बजे अपने मोबाइल से परिजनों को मैसेज भेजा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। परेशान परिजनों ने जानकारी थाना इनायतनगर पुलिस को दी ,पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए युवक की तलाश शुरू की ।
थाना प्रभारी इनायतनगर रतन कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमें सक्रिय हुई और सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरों की सहायता से कुछ ही घंटों में युवक को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों के सुपुर्द किया।

