सुलतानपुर-
*विभिन्न त्यौहारों व जुमा की नमाज के दृष्टिगत पुलिस द्वारा किया जा रहा पैदल गश्त एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी ।*
आम जनमानस से वार्ता कर त्यौहार को मिलजुलकर मनाने व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई ।
स्थानीय संवाददाता सुल्तानपुर…..*
पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में समस्त क्षेत्राधिकारी के निकट नेतृत्व में आगामी त्यौहार, जुमा के नमाज आदि के दृष्टिगत शांति सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद के थानों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया जा रहा है।मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों की सहायता से सतत निगरानी की जा रही है । पुलिस द्वारा आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने, त्यौहार को आपस में सौहार्दपूर्वक मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने, अफवाहों को फैलने/फैलाने से रोकने, सोशल मीडिया पर भ्रामक/अपुष्ट खबर प्राप्त होने पर बिना पुष्टि के प्रसारित न करने की अपील की गई । जिससे त्योहारों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराया जा सके ।

