अनोखा प्रैंक 🎯🎁😁🤣😍🥰
राजस्थान के बीकानेर से एक विस्मयकारी और मजेदार खबर सामने आई है।
जिसने इंटरनेट की दुनिया को हिला कर रख दिया है।
रवींद्र नाम के एक युवक ने मनोरंजन और हंसी ठिठोली के लिए राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा, भारी गहनों ( बिंदी, आर्टिफिशियल हार, नाक का नदियां, कान का बाला ) और बेशकीमती जार्जेट साड़ी के साथ महिला का रूप धारण किया और अपनी तस्वीर “मिसेज रितु सिंघानिया” के नाम से इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। रवींद्र का श्रृंगार इतना बढ़िया तरीके से सजाया गया था कि सटीक और वास्तविक ही महिला लग रहा था कि लोग उन्हें पहचान नहीं पाए और महज 24 घंटे के भीतर उनके पास शादी के 30,000 से ज्यादा प्रस्ताव आ गया। जब रवींद्र ने घबराकर सच का खुलासा किया कि वे कोई महिला नहीं बल्कि एक पुरुष हैं। उन्हें पुरुष दोस्त नहीं महिला दोस्त की जरूरत है। ये बात सुनते ही सोशल मीडिया पर हंसी का सैलाब आ गया। यह घटना न केवल डिजिटल युग के ‘ब्यूटी फिल्टर्स’ और भ्रम को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कभी-कभी सिर्फ एक अनोखा अंदाज ही काफी होता है। मगर आपके अंदर आत्मविश्वास होना चाहिए, झिझक एकदम नहीं होना चाहिए, ये जिंदगी है कभी भी करवट ले सकती है 🎉🎉🎉❤️

