पत्रकार व उसके परिवार को फोन पर मिल रही धमकी….
भवानी छापर बजार- पत्रकार व उसके घर के नंबर पर लगातार कई दीनो से अनजान नंबरों से आ रहा फोन! फोन करने वाला अपनी पहचान छुपा रहा।
मिली जानकारी के अनुसार भाटपार रानी तहसील के श्रीरामपुर थानान्तर्गत सिरसिया बाबु निवासी पत्रकार व राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक संघ – भारत के राष्ट्रीय महासचिव भारत भूषण श्रीवास्तव व उनके परिवार के मोबाइल पर अनजान नंबर से पिछले कई दिनों से लगातार फोन आ रहा है ।
वही फोन करने वाला धमकी सहित अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर रहा है।
वही सोशल मीडिया एकाउंट भी हैक कर लिया गया है।
जिसमें पत्रकार ने गाँव व आसपास के कुछ लोगों की संलिप्तता भी जाहिर की है।
वही पत्रकार ने बताया कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई पोर्टल पर कर दी है ।
आगे जिलाधिकारी और एसपी महोदय से भी व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जल्द ही शिकायत कर कार्यवाही की मांग की जाएगी।
वही पत्रकार ने यह स्पष्ट कर दिया की यदि उसके या उसके परिवार के साथ कोई भी घटना घटती है तो उसकी सारी जिम्मेदारी गाँव व आस पास के जो लोग इसमें संलिप्त है उनकी व फोन काल करने वालो की होगी।
वही शिकायत मे कुछ नाम भी स्पष्ट हुआ है ।
जिसको अभी सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं लाया गया है।
पत्रकार ने कुछ लोगों पर शक जाहिर करते हुए बताया कि आसपास के ही कुछ लोग द्वारा ही बाहरी लोगों के साथ मिलकर परिवार मे अशांति फैलाने व किसी घटना को अंजाम देने की कोशिश की जा रही है।

