जिला बस्ती ,उत्तर प्रदेश 22 फरवरी 2026
थाना परसरामपुर पुलिस/एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा कस्बा परसरामपुर से मजिस्ट्रेट व पुलिस के नाम से फर्जी मोहर रखने तथा उन मोहरो से फर्जीवाडा करने/फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र जारी करने तथा जनता से ठगी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार व 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया
पुलिस अधीक्षक बस्ती डा0 यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान व सहज जन सेवा केन्दों के सत्यापन के क्रम में क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्वमोहन राय व प्रभारी एसओजी नि0 विकाश यादव मय टीम द्वारा सहज जनसेवा केन्द्र में मजिस्ट्रेट व पुलिस के नाम से फर्जी मोहर रखने तथा उन मोहरो से फर्जीवाडा करने व फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र जारी करने तथा जनता से ठगी करने वाले गिरोह के अभियुक्त रज्जन पुत्र कल्पनाथ व शनि कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार को गिरफ्तार तथा 02 बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0 47/2026 धारा 319(2)/ 318(4)/ 3(5)/ 338/ 336(3)/ 340(2) BNS* पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.रज्जन पुत्र कल्पनाथ निवासी चौबेपुर थाना नबावगंज जनपद गोण्डा उम्र करीब 22 वर्ष
2.शनि कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी रतनपुर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती उम्र करीब 26 वर्ष
3.02 बाल अपचारी
गिरफ्तारी का स्थान व समय
बहद ग्राम कोहरायें परसरामपुर बाजार मे शनि सहज जन सेवा केन्द्र, दिनांक 22.02.2026 समय करीब 10.00 बजे
बरामदगी
1.एक अदद लैपटॉप HP रंग काला
2.एक अदद प्रिंटर HP
3. एक अदद प्रिंटर ब्राउन कलर EPSON4. एक आदद लेमिनेशन मशीन जिस पर VMS क्लासिक लिखा हुआ
5.8 अदद आधार कार्ड
6. 4 अदद मोहर
7. एक अदद इंक पैड
8. 8 अदद प्रमाण पत्र
9. 960 रुपए
अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि कोहरायें के शनि सीएससी सेन्टर से विकलांगता के एक, दो प्रमाण पत्र बनवा कर दिखाकर मांगकर खाते है, प्रमाण पत्र देखा गया तो एक प्रमाण पत्र बना है, जिस पर फोटो लगा तथा लेमिनेशन है, दूसरा प्रमाण पत्र देखा तो उस पर गुजारिश पत्र लिखा है जिसपर अरमान अली का नाम है तथा दोनों प्रमाण पत्रों का फोटो एक समान है दोनों प्रमाण लेमिनेशन युक्त हैं दोनों पर पुलिस इन्सपेक्टर सिवान बिहार एवं डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सिवान बिहार की मोहर लगी है, जिसपर हस्ताक्षर है। मौके पर संदिग्ध प्रमाण पत्रों के बारे मे पूछताछ किया गया तो सभी एक स्वर से स्वीकार किया कि इन लोगो का यही व्यवसाय है तथा फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र व घर मे तंग हालत का प्रमाण पत्र बनवा कर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी का मोहर लगवा कर फर्जी हस्ताक्षर कर लोगों को ठगने का काम करते है तथा जीवन यापन करते है । गलती हो गयी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्वमोहन राय, जनपद बस्ती।
2.प्रभारी एसओजी टीम विकाश यादव, जनपद बस्ती।
3. उ0नि0 झारखण्डे पाण्डेय, थाना परसरामपुर जनपद बस्ती
4.हे0का0 राघवेन्द्र दुबे, हे0का0 राजेश कुमार सिंह, का0 धन्नु यादव, का0 लवकुश थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती।
5. हे0का0 इरशाद, हे0का0 शिवम, हे0का0 अभय उपाध्याय, का0 विजय, का0 चन्दन भारती, एसओजी टीम, बस्ती।
6.हे0का0 सत्येन्द, सर्विलांस सेल, जनपद बस्ती ।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अमूल्यरत्न न्यूज

