आज दिनांक 19.02.2026 को आवास पर मेरे ससुर पूर्व विधायक स्वर्गीय रामप्रसाद जायसवाल जी की नौवीं पुण्यतिथि मनायी गयी।
पुण्यतिथि के अवसर पर आमन्त्रित जनों द्वारा मेरे ससुर स्वर्गीय रामप्रसाद जायसवाल जी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा कार्यक्रम का संचालन आदरणीय श्री मनोज गुप्ता जी द्वारा किया गया।
मेरे पति श्री श्याम सुंदर
जायसवाल एवं दादा ससुर जी श्री गोरख प्रसाद जायसवाल जी की अध्यक्षता में आयोजन सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा के देवरिया जिलाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह जी,श्री अनिरुद्ध मिश्रा जी (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा), श्री अभिषेक गौतम (सुपुत्र-मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम जी),श्री श्रीनिवास जी त्रिपाठी (जिला महामंत्री भाजपा),श्रीमती सत्या पाण्डेय जी (पूर्व चेयरमैन नगर निगम गोरखपुर), श्री विजय नाथ तिवारी जी, श्रीमती अलका सिंह जी (चेयरमैन देवरिया), श्री राजू जायसवाल जी (चेयरमैन जी डी गोयनका स्कूल,गोरखपुर), श्री रामधनी गोंड जी (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस टी आयोग उ.प्र.), श्री रमेश तिवारी अनजान जी, श्री रामेश्वर यादव जी,प्रो सूरज प्रकाश गुप्ता जी, हास्य कवि श्री बादशाह प्रेमी जी, प्रो शम्भूनाथ तिवारी जी (प्राचार्य), श्री लालबाबू गुप्ता जी (प्रधान वीरपुर मिश्र), श्री द्वारिका मद्देशिया जी, सभासद श्री राजन कुमार सोनकर जी, श्री सुदामा वर्मा जी, श्री अभिषेक सिंह जी, श्री शुभम निषाद जी, श्री रामभवन सोनकर जी,श्री हरिशंकर चौरसिया जी, श्री संतोष वर्मा जी, स्वर्गीय रामप्रसाद जायसवाल जी के पुत्र एवं मेरे पति श्री श्याम जायसवाल जी एवं मेरे पुत्र एवं पुत्री द्वारा अपने दादाजी के जीवन गाथा पर अपनी भावनात्मक टिप्पणी करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर नगर के एवं दूर-दराज से हजारों की संख्या में लोग मेरे आवास पर आये।
इसके अतिरिक्त मेरे ससुर जी के पूर्व सहयोगी श्री मनोज कुमार गुप्त जी, श्री अनूप कुमार साहा जी, श्री मायाशंकर सिंह जी, श्री रिंकू मल्ल जी, श्री मनीष मल्ल जी, श्री अरविन्द रावत जी, श्री अरविन्द जायसवाल जी, श्री अवनीश राय, अवर अभियंता, श्री आलोक कुमार वर्मा जी, राजस्व निरीक्षक, श्री आनंद सिंह जी, श्री पवन विश्वकर्मा जी एवं उनके बसपा के अनेकों पूर्व कार्यकर्ता व नगर की महिलाएं उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भजन मण्डली द्वारा भजन किया गया तथा सभी को जलपान की व्यवस्था के साथ भोजन की व्यवस्था मेरे आवास पर किया गया।
पुण्यतिथि पर आई हुई महिलाओं को मेरे समाजसेवी पति द्वारा वस्त्र वितरित किया गया।

