*राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का भारत के कोने कोने में बज रहा है डंका* !
*महामंडलेश्वर शीतल ठाकुर तथा बंगाली समाज कि सशक्त पहचान बौबी राय हुई शामिल*!!
(अजय उपाध्याय की खास रिपोर्ट)
भारत के कोने कोने से सामाजिक आध्यात्मिक तथा राजनैतिक धरातल पर अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली मशहूर शख्शियतों ने खुद पहल कर राष्टीय पत्रकार संघ भारत में शामिल होने के लिए आवेदन देना शुरू कर दिया है।इसी क्रम में मध्य प्रदेश की इन्दौर निवासी महामंडलेश्वर शीतल ठाकुर जिनको आध्यात्मिक प्रकोष्ट का राष्टीय प्रमुख बनाया गया वहीं बंगाली समाज की सशक्त पहचान दिल्ली की मशहूर सामाजिक कार्यकर्ती बौबी राय जो सामाजिकता केधरातल पर विशिष्ट पहचान रखती है को राष्टीय पत्रकार संघ भारत में सामाजिक प्रकोष्ट का राष्टीय प्रमुख बनाया गया हैं।राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत आज अपने पुख्ता पहचान के बल पर हर क्षेत्र में धूम मचा रखा है