आगामी दीपावली के त्योहार पर पुलिस अधीक्षक
द्वारा मय पुलिस फोर्स के शहर में किया पैदल मार्च
कासगंज । आज दिनाँक 02.11.2021 को पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कासगंज जनपद की जनता में सुरक्षा का भाव बनाने हेतु समस्त पुलिस बल के साथ कासगंज शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया गया, इसके अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंधन के दृष्टिगत जनपदीय रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सर्राफा मार्किट, होटल एवं ढाबों पर डॉग स्क्वाड के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।
पुलिस अधीक्षक कासगंज ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद के सभी थाना प्रभारियों व क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निरन्तर चेकिंग अभियान चलाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है ।
पैदल मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कासगंज, वाचक पुलिस अधीक्षक, एवं थाना कोतवाली व पुलिस कार्यालय में तैनात समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा ।

