थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर दिनांक 18.02.2026*
*टावर लगवाने के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पैसा हड़पने के आरोप में 02 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरंगज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष चिलुआताल के द्वारा गैंग लीडर नूर मुहम्मद पुत्र समशुद्दीन निवासी बहरामपुर जाफरा कालोनी थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर व गैंग के अन्य सदस्य गुलाम अशरफ पुत्र समशुद्दीन निवासी जफर कालोनी बहरामपुर पिपराखुर्द थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी । उक्त गैंग का लीडर नूर मुहम्मद उपरोक्त अपने गिरोह के अन्य सदस्य के साथ मिलकर क्षेत्रो मे टावर लगवाने के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पैसा हड़पने जैसा अपराध कारित करता है । गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्य का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है, जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान् जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट तैयार कर गैंग लीडर नूर मुहम्मद व गैंग के अन्य सदस्य गुलाम अशरफ के विरुद्ध थाना स्थानीय पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*अभियुक्तों का नाम,पता व आपराधिक इतिहास-*
*नूर मुहम्मद पुत्र समशुद्दीन निवासी बहरामपुर जाफरा कालोनी थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर (गैंग लीडर)*
*आपराधिक इतिहास*-
1.मु0अ0सं0-845/2024 धारा-319(2),318(4),338,336(3),340(2),316(2),131,352,61(2) बीएनएस चिलुआताल
2.मु0अ0सं0-244/2024 धारा-406,420,467,468,471,506 भादवि उरूवा बाजार गोरखपुर
3.मु0अ0सं0-166/2024 धारा-406,419,420,467,468,471 भादवि तिवारीपुर गोरखपुर
4.मु0अ0सं0-89/24 धारा-406,419,420,504/506/120B भादवि उरवा बाजार गोरखपुर
5.मु0अ0सं0-0113/2022 धारा-323, 504, 506 भादसं तिवारीपुर गोरखपुर
6.मु0अ0सं0-0394/2024 धारा 406, 504, 506 भादसं कैंट गोरखपुर
7.मु0अ0सं0-170/24 धारा-419,504,506 भादसं कोतवाली गोरखपुर
8. मु0अ0सं0 104/2026 धारा 3(1), 2(ख) उपधारा (i),2(ख) उपधारा (iii),2(ख) उपधारा (xi) उ0प्र0 गिरोह बन्द क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986

