*<#@~खबरों की दुनिया~#>*
*अयोध्या*
*सड़कों की खुदाई को लेकर प्रदर्शन सपा नेत्री सरोज यादव ने अपर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन*
*कुंभकरणी नींद में सो रहा नगर निगम*
नगर निगम अयोध्या के विभिन्न वार्डों में सड़कों की खुदाई और अधूरे पड़े सीवर कार्य को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।सपा नेत्री सरोज यादव ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। सपा नेत्री ने कहा कि शहर के कई वार्डों में सीवर लाइन डालने के नाम पर गली-कूचों की सड़कों को खोद दिया गया लेकिन न तो सीवर लाइन डाली गई और न ही सड़कों की मरम्मत कराई गई। इससे गलियों की हालत बद से बदतर हो गई है। घरों का पानी सड़कों पर फैल रहा है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोग आए दिन चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हल्की बारिश होते ही जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण वाहन चालकों के फिसलकर गिरने और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों का आवागमन भी बेहद कठिन हो गया है। अधूरे सीवर कार्य और सड़कों के पुनर्निर्माण में लापरवाही संबंधित विभाग और ठेकेदार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है।

