बस्ती उत्तर प्रदेश 16 फरवरी 2026
पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार- थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में मुण्डेरवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 32/2026 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस थाना मुण्डेरवा बस्ती से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र सतिराम साकिन ऊचगाँव थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को आज समय करीब 14.00 बजे मुखबीर की सूचना पर गोदमवा मोड़ से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । विदित हो कि थाना मुण्डेरवा क्षेत्र के पीड़िता द्वारा दिनांक 14.02.2026 को थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र सतिराम साकिन ऊचगाँव थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती के द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत होकर मुकदमा उपरोक्त की विवेचना उ0नि0 जावेद खान द्वारा की जा रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. संदीप कुमार पुत्र सतिराम साकिन ऊचगाँव थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती उम्र करीब 29 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती
2.उ0नि० उ0नि0 जावेद खान थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती
3.का0 जितेन्द्र शाह थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती

