🚨 उत्तर प्रदेश पुलिस एक्शन मोड में — प्रदेश के कई जिलों में लगातार मुठभेड़ों की खबरें सामने आ रही हैं।
जो अपराध के खिलाफ तेज़ कार्रवाई का संकेत देती हैं।
🚔🔥
मिर्जापुर में कथित धर्मांतरण मामले में आ”रोपी फरीद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
बताया गया कि वह जिम की आड़ में गतिविधियां चला रहा था। पुलिस के अनुसार……
फरीद ने फायरिंग की…….
जिसके जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गो@ली लगी।
अब तक चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है और चार जिम सील किए गए हैं।
यह कार्युयवाही युवतियों की शिकायतों के बाद की गई।
कानपुर में नियमित चेकिंग के दौरान अपराधियों ने क्राइम ब्रांच टीम पर फायरिंग की।
इस घटना में नियाज अहमद घायल हुआ।
जिस पर 20 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
जिनमें एक रिटायर्ड महिला इंस्पेक्टर से चेन स्नेचिंग का मामला भी शामिल है।
आगे की कार्रवाई के लिए पश्चिमी यूपी में तीन टीमें भेजी गई हैं।
बहराइच में कथित पशु तस्कर जफर मुठभेड़ में घा”यल हुआ और उसे स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
सोनभद्र में भी बड़ी कार्रवाई हुई।
जहां दो कथित पशु तस्कर घायल हुए।
पुलिस ने नौ पशु, एक पिकअप वाहन और अवैध हथियार बरामद किए।
इस दौरान एक कांस्टेबल भी घायल हुआ।
वहीं बुलंदशहर में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत ₹25,000-₹25,000 के इनामी बदमाश हनी वर्मा और अनुज वर्मा घायल हुए।
पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर है और अभियान लगातार जारी रहेगा। 💪👮♂️

