मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी अवि प्रसाद ने 11 फरवरी 2026 को कूनो नेशनल पार्क में तीसरी शादी कर ली है।
उन्होंने 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे के साथ विवाह किया।
जो वर्तमान में राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं।
अवि प्रसाद वर्तमान में मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के सीईओ (मनरेगा कमिश्नर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
यह अवि प्रसाद का तीसरा विवाह है और उनकी पिछली दोनों पत्नियां भी आईएएस अधिकारी हैं।
उनकी पहली शादी 2014 बैच की रिजु बाफना (वर्तमान में कलेक्टर, शाजापुर) से हुई थी।
जबकि दूसरी शादी 2016 बैच की मिशा सिंह (वर्तमान में कलेक्टर, रतलाम) से हुई थी।
अवि प्रसाद ने साल 2014 की यूपीएससी परीक्षा में 12वीं रैंक हासिल की थी ।
इससे पहले वह आईपीएस (IPS) अधिकारी और आरबीआई में मैनेजर के पद पर भी काम कर चुके हैं।
स्थानीय संवाददाता……

