थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर दिनांक 12.02.2026*
*कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी कर जमीन में निवेश करने के नाम पर पैसा गबन करने के आरोप में 02 नफर गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में , क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 386/2025 धारा 319(2)/318(4)/336(3)/340(2) /316(2)/352/351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त 1. बृजेश शुक्ला पुत्र उदय प्रकाश शुक्ला नि0 प्लाट न017 बासुदेव नगर चिनहट लखनऊ मूल पता बाबू का पूरा थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर 2. अरविन्द कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 छोटेलाल पाण्डेय नि0 फ्लैट 201 सी ब्लाक फेस -4 गोयल इन्क्लेब चिनहट लखनऊ को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
आवेदक द्वारा तहरीर दिया गया कि टाइम सिटी मल्टी स्टेट कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिडेड कम्पनी के ओनर व कर्मचारियों द्वारा अवैध व व कूटरचित लाइंसेस व जमीन का कागजात दिखाकर आवेदक व उनके परिचितों से कुल 12 लाख रुपया छः वर्ष मे दोगुना स्कीम/प्लाट खरीदने हेतु निवेश कराना कराया गया । कम्पनी द्वारा निवेशको के रुपयों को धोखाधड़ी व कूटरचित बाउचर बनाकर कर पैसा गबन कर लिया गया । जिसके संबंध में मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. बृजेश शुक्ला पुत्र उदय प्रकाश शुक्ला निवासी प्लाट न017 बासुदेव नगर चिनहट लखनऊ मूल पता बाबू का पूरा थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर
2. अरविन्द कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 छोटेलाल पाण्डेय निवासी फ्लैट 201 सी ब्लाक फेस-04 गोयल इन्क्लेब चिनहट लखनऊ
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 003/2026 धारा 306,316(4),319(2),352,351(3) बीएनएस थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. व0उ0नि0 विनोद कुमार सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. का0 इन्द्रजीत यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

