विषयः-श्री अजय कुमार गोंड़ उप निरीक्षक थाना कोतवाली देवरिया सदर की हत्या की सी०बी०आई० जॉच कराने तथा महन्थ गाँड ग्राम समोगर थाना मदनपुर के हत्यारो के गिरफ्तारी के सम्बन्ध में।
महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ।
(द्वारा)- जिलाधिकारी देवरिया
विषयः-श्री अजय कुमार गोंड़ उप निरीक्षक थाना कोतवाली देवरिया सदर की हत्या की सी०बी०आई० जॉच कराने तथा महन्थ गाँड ग्राम समोगर थाना मदनपुर के हत्यारो के गिरफ्तारी के सम्बन्ध में।
महोदया,
1. सादर अवगत कराना है कि जनपद देवरिया के निवासी अजय कुमार गोंड जो अनूसचित जन जाति के व्यक्ति थे तथा जनपद बस्ती उ०प्र० के परशुरामपुर थाने में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे ये बहुत ही निष्ठावान अपने कार्य / दायित्वों के प्रति समर्पित रहते थे। बिगत 5 फरवरी को अचानक थाने से गायब होना इनके मोटर साईकिल जनपद बस्ती में मिलना और दिनो के बाद इनका शव अयोध्या जनपद के सरयू नदी से प्राप्त किया जाना अपने आप मे सन्देह पैदा करता है। जबकि मोटर साईकिल जहा से प्राप्त किया गया है तथा जहाँ से शव पाया गया है। इनके बीच की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। इससे तो पाविक रुप से यह शंका उत्पन्न हो रही है कि उपनिरीक्षक अजय कुमार गॉड की हत्या ही की गयी है। जिसमे स्थानीय पुलिस अपने ही उपनिरीक्षक के साथ जो वर्तमान समय में प्रभारी थानाध्यक्ष के रुप में कार्यरत थे जो न्याय नही कर रही है और मामले की लिपा-पोती कर रही है जिससे और सन्देह पैदा हो रहा है।
उक्त प्रकरण की हाईकोर्ट के जज के निगरानी में सी०बी०आई० से उच्चस्तरी जाँच कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही किया जाना उचित होगा।
2. जनपद देवरिया के थाना मदनपुर के अन्तर्गत समोगर ग्राम के महन्थ गोंड की हत्या गाँव के ही कुछ दंबगो द्वारा कर दी गयी जो अभी तक एफ०आई०आर० नहीं किया, तथा हत्या करने वाले खुले आम घूम रहे है और परिवार को धमकी दे रहे है।
अतः इस प्रकरण की भी जाँच करते हुए दोषियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने की कृपा करें।


