गोरखपुर के नौसढ़ निवासी विजय सिंह के बेटे अभिषेक सिंह (18) की मुर्गा काटने वाले चाकू से बेरहमी से हत्या की गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर कुल 35 गहरे जख्म मिले हैं। मारने के ढंग से ऐसा लग रहा है कि हत्यारोपी किसी भी कीमत पर अभिषेक को जिंदा नहीं रखना चाहते थे।
इसलिए 10वीं में पढ़ने वाले अभिषेक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए गए।
इसके बाद हत्यारों ने गला रेतकर सीने में चाकू धंसा दिया था।
चाकू के वार इतने तेज किए गए थे कि सीने और गर्दन की हड्डियां तक कट गई थीं।
सीसीटीवी कैमरे की जांच में पुलिस को घटना से जुड़े कुछ क्लू मिले हैं। जिनके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
घर जाते वक्त नौसढ़ के पास पासवान ढाला पर परिजन और ग्रामीणों ने गाड़ी रोक दी और हाइवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद पुलिस की निगरानी में ही दाह संस्कार कराया गया।
– अर्थिक स्थिति खराब होने के चलते पढ़ाई के साथ करता था काम
अभिषेक दो भाईयों में बड़ा था।
उसकी तीन बहनें हैं, जिनकी शादी नहीं हुई है।
घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह पढ़ाई के साथ-साथ शादी-विवाह में वेटर का काम भी करते थे।
पिता विजय सिंह ने तहरीर देकर कुछ युवकों पर हत्या का शक जताया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले हैं, जिससे लगता है कि अभिषेक ने अपने जीवन की रक्षा के लिए काफी देर तक हत्यारोपियों से लड़ाई की।
इसी कारण शरीर के कई हिस्सों पर गहरे चाकू के जख्म हैं।
मोबाइल की काॅल डिटेल का इंतजार रही पुलिस
पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल का इंतजार किया और उसके आधार पर जांच तेज कर दी है।
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें और पानी के पाउच बरामद हुए हैं।
पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि हत्या से पहले शराब पार्टी हुई और नशे में हुए विवाद के बाद हमला किया गया।

