झांसी में एक युवक ने 6 साल के तीन शादियां की, और अब वह चौथी शादी करने जा रहा है।
तीनों पत्नियों आपस में मिल चुकी हैं और उन्होंने आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
अब सुनिए तीनों पत्नियों ने क्या कहा।
स्थानीय संवाददाता…….
पहली पत्नी ने बताया कि, 2019 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उसकी शादी सुनील से होती है। शादी में अच्छा खासा दहेज भी दिया जाता है। लेकिन शादी के कुछ ही महीने बाद और दहेज की मांग की जाती है। जिसको लेकर मारपीट होती है। लड़की को मायके भेज दिया जाता है और उसे तलाक की नोटिस भेजी जाती है।
दूसरी पत्नी ने कहा कि उसकी शादी 2021 में सुनील से होती है, लेकिन यह नहीं पता था कि वह पहले से शादीशुदा है और मामला कोर्ट में चल रहा है। शादी के बाद यह बात पता चली और यहां पर भी सुनील ने दहेज को लेकर झगड़ा किया लड़की को मायके भेज दिया।
तीसरी पत्नी ने कहा कि मेरी शादी 2023 में सुनील से की गई। सुनील कोई खास काम नहीं करता था, लेकिन उसके पिता रेलवे में गैंगमैन थे। तीसरी पत्नी को भी यह नहीं पता था कि सुनील पहले से दो शादियां कर चुका है जिसमें एक मामला कोर्ट में चल रहा है।
यहां पर भी सुनील के घर वालों की तरफ से दहेज को लेकर झगड़ा किए गए। और लड़की को मायके भेज दिया गया। उस वक्त महिला 3 महीने की गर्भवती थी उसने अपने मायके में बच्चों को जन्म दिया लेकिन सुनील ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। और अब वह चौथी शादी करने जा रहा है।
इसी चीज को देखते हुए तीसरी पत्नी ने दोनों पत्नियों से संपर्क किया, और अब तीनों मिलकर सुनील के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द कार्रवाई करेंगे।

