थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर दिनांक 05.02.2026*
*नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में , क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 236/2025 व मु0अ0सं0 237/25 धारा 420,467,468,471,120बी भादवि0 से संबंधित अभियुक्ता पार्वती उर्फ मुस्कान पुत्री स्व0 खिरोधन शर्मा निवासी जोगम थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया हाल पता कूड़ाघाट विशुनपुरा थाना एम्स जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
अभियुक्तगण द्वारा वादी की बहन की भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में नौकरी लगवाने के नाम पर वादी से 7,46,000 रुपये की धनराशि ली गई तथा कूटरचित दस्तावेज व फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तैयार कर धोखाधड़ी की गयी जिसके संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम, पता व आपराधिक इतिहास-*
पार्वती उर्फ मुस्कान पुत्री स्व0 खिरोधन शर्मा निवासी जोगम थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया हाल पता कूड़ाघाट विशुनपुरा थाना एम्स जनपद गोरखपुर
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0- 236/2025 धारा 420,467,468,471,120बी भादवि0 थाना शाहपुर गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 237/25 धारा 420,467,468,471,120बी भादवि0 थाना शाहपुर गोरखपुर

