गोरखपुर में दरिंदगी की शिकार 13 साल की किशोरी अमीरों की तरह जीना चाहती थी। उसने बड़े-बड़े ख्वाब संजोए थे। हाई-फाई जानकर ही वह इंस्टाग्राम पर सैलून में बार्बर का काम करने वाले 15 साल के लड़के के प्यार में फंस गई।
किशोरी ने अपने स्टेटस में लिखा था कि बीएफ माई जान…। मतबल बॉयफ्रेंड को वह जान से भी बढ़कर प्यार करने लगी थी।
क्लास 5 के बाद से ही किशोरी ने पढ़ाई बंद कर दी थी। लेकिन इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव होने की वजह से वह अच्छी इंग्लिश बोलती है। पुलिस से भी बातचीत में वह इंस्टाग्राम पर यूज किए जाने वाले शॉर्ट शब्दों काे बोल रही थी। जैसे बीएफ और जीएफ।
घर में पिता ड्राइवर तो मां घरों में साफ-सफाई का काम करती है। जबकि किशोरी को यह जीवन बिल्कुल ही पसंद नहीं था। वह इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी, सोशल मीडिया में दिखने वाले लोगों की तरह हाई-फाई जीवन जीना चाहती थी। इसी चक्कर में बॉयफ्रेंड के एक इशारे पर वह घर छोड़कर भाग गई।
जब होटल का बिल चुकाने में बॉयफ्रेंड की हालत खराब होने लगी, तब वह वहां से भाग गया। इसके बाद किशोरी के पास भी घर जाने का मौका मिला था। लेकिन वह अभी भी अपना सपना पूरा करने की चाहत में कुछ भी करने को तैयार थी। उसने अपने बॉयफ्रेंड से कहा कि मैं इसी होटल में काम करूंगी। लेकिन घर नहीं जाउंगी।
बॉयफ्रेंड ने मॉल में दिखाई थी फिल्म
1 जनवरी को घर छोड़कर भागी किशोरी जैसे-तैसे होटल में समय बिताई। इस बीच 10 जनवरी को बॉय फ्रेंड एक बार फिर होटल आया था। किशोरी को लेकर वह ओरियन मॉल में फिल्म भी दिखाने ले गया था। उसने यह भी कहा था कि बहुत जल्द सब कुछ ठीक हो जाएगा।
इधर किशोरी का शॉट कट अमीर बनने का सपना परेशान करने लगा था। वह किसी भी हाल में घर वापस नहीं जाना चाहती थी। इस दौरान ही वह होटल मालिक, मैनेजर और स्पा सेंटर संचालक उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ हैवानियत किए।
शारीरिक संबंध बनाने से पहले किशोरी को नशीली दवाएं भी दी गईं। जिसकी वजह से ही बाद में चलकर उसकी हालत गंभीर हाे गई। तब आरोपियों ने ही उसकी दवा भी कराई थी। शर्म लाज की वजह से अब वह घर वापस नहीं जाना चाहती थी। इसी बीच लगातार परिजनों का दबाव पड़ने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। तब जाकर आरोपियों के चंगुल से किशोरी से आजाद हुई।
#gorakhpur#amulyaratna news#

