परिव्हनकी अनुबंधित गाड़ी का ठोकर से बाइक चालक घायल,हालत नाजुक
महराजगंज, घुघली थाना अंतर्गत NH730 पर अगया टर्निग प्वाइंट पर बस व बाइक में टक्कर होने से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल ,हाथ पैर फैक्चर व पैर के अंगूठे सहित एक अंगुली भी कटकर बाहर हो गई। लीगो के द्वारा घायल का पता करमही थाना घुघली बताया गया।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार परिवहन की अनुबंधित बसUP52T3013 गोरखपुर से महराजगंज के तरफ जा रही थी कि अचानक बाइक चालक उदयभान चौधरी बाइक न UP53AV3614 सवार भी जा रहा था कि अचानक थोड़ी सी चूक हो जाने से बस ने बाइक चालक को ठोकर मार दिया।जिसके कारण बाइक चालक उदयभान ग्राम करमही को अत्यंत गम्भीर चोट लग गई।जिसके कारण घायल व्यक्ति का हाथ पैर टूट गया व एक पैर का अंगूठा सही एक अंगुली भी पैर से कटकर अलग घनास्थल पर ही पड़ी रही।स्थिति को देख कर ग्रामीणों के सहयोग से एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन घायल की स्थिति गम्भीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।

