सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा,लगाया चौपाल
महाराजगज 23 अक्टूबर। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानो की हितैषी सरकार है। किसानों का सम्मान बढ़ा है किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रों पर विशेष छूट, किसान के हित में लिए जा रहे फैसलों के अलावा सब्सिडी देकर किसानों का अच्छा सहयोग भी हमारी सरकार कर रही हैं। प्रदेश सरकार ने गेहूं व धान की ऐतिहासिक खरीद किया है।उक्त बाते सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने सदर विधान सभा क्षेत्र के देहात मण्डल के ग्राम सभा पिपरा रसूलपुर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किसान चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहाकि गन्ना किसानों का भुगतान प्रदेश सरकार ने प्राथमिकता के साथ किया है।विधायक ने कहा कि जिनके एजेंडे में कभी गांव, गरीब, किसान व नौजवान नहीं थे। वे भाजपा की सरकारों द्वारा किसानों के कल्याण के लिए किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों से बेचैन हैं। कहा कि कांग्रेस, सपा-बसपा ने अपनी सत्ता में किसान हितों की अनदेखी कर केवल बिचौलियों व दलालों की चिंता किया था। अब ये पार्टियां मोदी-योगी सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की सरकार उन्हें रास नहीं आ रही है। इसीलिए वे राज्य में अस्थिरता पैदा कर अराजकता फैला रहे हैं। विधायक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहाकि प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में पहले दिन 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का 36 हज़ार करोड़ का कर्जा माफ किया जो पिछली सरकार के तुलना में 22 गुना ज्यादा है।2.54 करोड़ किसानों को पी एम किसान सम्मान निधि योजना में 32,572 करोड़ रुपये देकर किसानों को सम्मान से जीने का हक दिया किसान सम्मान निधि हमारी सरकार ने दिया इसके पूर्व किसी भी सरकार ने किसानों की चिंता नही की।यही नही किसान के बच्चे भी पढ़े इसके लिए उनके घर तक विद्युत पहुचाने तथा निशुल्क विद्युत कनेक्शन भी दिया। आज गावो में भी 17 से 18 घण्टे बिजली देने का कार्य किया। जबकि पूर्व की सरकारों में बिजली कब आएगी जब जाएगी कोई नही जानता था। किसान के घर जो महिला खाना बनाती थी लकड़ी के चूल्हे पर और अनेको बीमारियों से जूझती रहती थी उन माताओं बहनों की सुधि भी हमारी सरकार ने लिया और उज्ज्वला गैस योजना के तहत नुशुल्क गैस कनेक्शन देने का कार्य किया। किसानों के लिए यदि किसी सरकार ने किया वह भारतीय जनता पार्टी ने किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि किसान देश के धरोहर हैं। इनके लिए पार्टी हर स्तर पर काम कर रही है। इनकी आमदनी कैसे दुगनी हो इस विषय पर भी सरकार लगातार फैसला कर रही है। किसान देश की रीढ़ हैं। भाजपा सरकारों ने किसानों की आमदनी को दुगना करने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर विधायक ने नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण भी किया। चौपाल का संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राधारमण शुक्ल ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने स्वागत करते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र निषाद, मण्डल अध्यक्ष अरविंद मौर्य, दिलीप शर्मा, वीरेंद्र लोहिया , मोलई प्रसाद ने भी संबोधित किया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी राजेश सिंह, प्रमोद पासवान विश्वनाथ सिंह, झींक गौड़, महेंद्र यादव, राम सूरत चौहान, गौरी शंकर निषाद, महीपति सिंह, कृष्ण कांत , फतेह बहादुर सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सत्यवती चौहान, सहायिका अंगिरा देवी के अलावा तमाम किसान मौज़ूद रहे।

