10 दारोगा रिटायर, पुलिस लाइन में हुई विदाई

बस्ती/यूपी: क्षेत्राधिकारी रुधौली व क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले दस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, 01 मुख्य आरक्षी चालक व 03 अनुचर को उपहार देकर विदाई की गई।
बस्ती जिले से 10 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (01 महिला उ0नि0) 01 मुख्य आरक्षी चालक व 03 अनुचर, अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए, जिस अवसर पर पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारीगण हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया गया |
पुलिस लाइन बस्ती में क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव व क्षेत्राधिकारी लाइन प्रदीप कुमार त्रिपाठी द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारीगण को शॉल व प्रशस्ति पत्र उपहार स्वरूप प्रदान कर विदा किया गया एवं उनके सुखद व स्वस्थ भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन, प्रभारी परिवहन शाखा एवं सेवानिवृत के परिजन मौजूद रहें।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण निम्नवत है।
1. उ0नि0 ना0पु0 इन्द्रेश यादव, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती।
2. उ0नि0 ना0पु0 राजेश कुमार त्रिपाठी, थाना हरैया, जनपद बस्ती।
3. उ0नि0 ना0पु0 अवधराज प्रसाद, थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती।
4. उ0नि0 ना0पु0 राममिलन यादव, थाना छावनी, जनपद बस्ती।
5. उ0नि0 ना0पु0 रामआधार, थाना हरैया, जनपद बस्ती।
6. म0उ0नि0 ना0पु0 सरोज माला, थाना रूधौली, जनपद बस्ती।
7. उ0नि0 ना0पु0 दयानाथ उर्फ रामनाथ राम, थाना मुण्डेरवा, जनपद बस्ती।
8. उ0नि0 ना0पु0 हनुमान प्रसाद, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती।
9. उ0नि0 ना0पु0 प्रेमचन्द्र, जोनल कार्यालय/पुलिस लाइन बस्ती।
10. उ0नि0 ना0पु0 राममिलन प्रसाद, थाना कलवारी, जनपद बस्ती।
11. मु0आ0 चालक रमाकान्त यादव, पुलिस लाइन बस्ती।
12. अनुचर कैलाश, पुलिस लाइन बस्ती।
13. अनुचर परशुराम यादव, थाना पैकोलिया/पुलिस लाइन बस्ती।
14. अनुचर सालिक राम, थाना गौर/पुलिस लाइन बस्ती।
स्थानीय संवाददाता…….

