राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 2026 : संगठन विस्तार और नई जिम्मेदारियों के साथ नई ऊंचाइयों की ओर
— अजय उपाध्याय की कलम से
अमूल्यरत्न न्यूज…. अजय कुमार उपाध्याय
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत, देश-दुनिया में पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए समर्पित एक सशक्त मंच के रूप में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराता आया है। संगठन ने वर्ष 2026 के लिए अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए न केवल जिम्मेदार पदों का चयन किया है, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया है कि हर पदाधिकारी अपने क्षेत्र, अनुभव और कार्यकुशलता के आधार पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक जगदीश सिंह चन्देल के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया और उनसे अपेक्षा की गई कि वे पूरे समर्पण के साथ संगठन के लक्ष्यों एवं नीतियों को धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती केवल पदाधिकारियों की संख्या से नहीं, बल्कि उनकी कार्यकुशलता, नैतिक प्रतिबद्धता और पत्रकार हितों के प्रति समर्पण से तय होती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि संगठन में समय-समय पर कार्यों की समीक्षा की जाती रहेगी और राष्ट्रीय सलाहकार, समीक्षा प्रभारी एवं राष्ट्रीय पर्यवेक्षक इस प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी 2026 में प्रमुख पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार घोषित की गई—
संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष: जगदीश सिंह चन्देल
राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग: पूनम सिंह वैश्य (मऊ)
कार्यवाहक अध्यक्ष: शिवानी ठाकुर (चित्रकूट)
राष्ट्रीय संरक्षक: कुलदीप सिंह राठौर (राजस्थान), डॉ. अजय सिंह सिहेल (मऊ)
राष्ट्रीय संरक्षक दल संयोजक: अजय उपाध्याय (बलिया)
राष्ट्रीय संयोजक: शौर्य पंडित (लखनऊ)
राष्ट्रीय पर्यवेक्षक: देवेन्द्र सिंह बघेल (गोरखपुर)
राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष: धीरेन्द्र सिंह भाले सुल्तानी (चंदौली)
राष्ट्रीय महासचिव: शमशेर गाजी पूरी (लखनऊ)
राष्ट्रीय संगठन प्रमुख सचिव: भागवत द्विवेदी (सतना, मध्य प्रदेश)
राष्ट्रीय सचिव: राम दुलारे शुक्ला (श्रावस्ती), मुरली मनोहर पांडेय (मऊ), संतोष नयन बर्नवाल (गोरखपुर), विवेक चौहान (मऊ)
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी: इन्द्र बहादुर सिंह (सुल्तानपुर), अश्विनी सिंह (चंदौली)
राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष: डॉ. अशोक चौहान (आजमगढ़), डॉ. प्रेम भूषण पांडेय (मऊ)
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: पिंटू सिंह (बलिया)
राष्ट्रीय प्रवक्ता: जे.पी. सिंह (फिरोजाबाद), ओम प्रकाश गुप्ता (मऊ)
लीगल एडवाइजर: विमल सिन्हा (एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट दिल्ली), गायत्री सुर्वे (एडवोकेट, ग्वालियर हाईकोर्ट)
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि शेष राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जनवरी 2026 तक विस्तारित की जाएगी।
पत्रकार हितों के संरक्षण में अग्रणी संगठन
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह संगठन केवल कागज़ों में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़ा रहता है। देश ही नहीं, विदेशों में भी इस संगठन ने अपना दायरा बढ़ाया है। इसके बैनर तले पत्रकार स्वयं को सुरक्षित, संरक्षित और मार्गदर्शन प्राप्त करने की स्थिति में पाते हैं।
यह संगठन उन चुनिंदा मंचों में से है, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर एक सामान्य सदस्य तक, सभी को समान सम्मान, मार्गदर्शन और जिम्मेदारी दी जाती है। संगठन में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ पदाधिकारी मौजूद हैं, जो मिलकर पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, सुरक्षा, कानूनी सहायता और पेशेवर विकास में निरंतर योगदान देते हैं।
नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह चन्देल ने बैठक में कहा कि संगठन का लक्ष्य पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण है। आने वाले समय में विभिन्न राज्यों और जिलों में संगठन का विस्तार और अधिक तेज गति से किया जाएगा।
राष्ट्रीय पर्यवेक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने अपनी समीक्षा में यह विश्वास जताया कि 2026 की कार्यकारिणी संगठन को नई दिशा और नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत न केवल पत्रकारों की आवाज है, बल्कि उनके अधिकारों का सशक्त प्रहरी भी है।
यह संगठन अपने सिद्धांतों, नीतियों और राष्ट्रहित में पत्रकार हितों की रक्षा की दिशा में सदैव प्रयासरत रहेगा।
— अजय उपाध्याय

