*धड़ाम और धधकने लगी बस,धमाके से खुलीं यात्रियों की आंखें,भयावह मंजर देख कांप गए*
बलरामपुर।उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में भीषण हादसा हो गया।गर्म कपड़ों के बीच गर्माहट में सो रहे यात्रियों की नींद धमाके के साथ खुली।
भयावह मंजर देख वह कांप गए।
चीख पुकार मच गई।
हादसे में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि, 25 घायल हैं।
एक निजी बस सोनौली से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी।मंगलवार तड़के लगभग 4 बजे का समय होगा।
कुछ यात्री जग रहे थे,कुछ ठंड में गरम कपड़ों के बीच नींद में थे। अचानक धड़ाम की आवाज के साथ उनकी नींद खुल गई।
शांत माहौल चीखों में तब्दील हो गया।
इससे पहले कोई कुछ समझ पाता बस में आग पकड़ ली।
आनन-फानन यात्रियों को बाहर निकाला गया।
दरअसल बस की टक्कर एक मालवाहक ट्रक से हो गई थी।
हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के फुलवरिया बाईपास पर हुआ।
कुछ ही क्षणों में दोनों वाहन धू-धूकर जलने लगे।
आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे।
सूचना पुलिस को दी गई।
जानकारी मिली तो पुलिस के साथ यातायात पुलिस की टीम और दमकलकर्मी भी पहुंच गए।
दमकलकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया।
वहीं पुलिस ने घायलों के उपचार की व्यवस्था करनी शुरू की।
सूचना मिलने पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
दोनों ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया।
राहत कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।
इसके बाद दोनों अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
घायलों से मिलकर उनका हाल जाना।
पुलिस हादसे के कारणों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
यात्रियों और आसपास के मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी,जैसे लगा कोई विस्फोट हुआ है।
अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही पल में दोनों वाहन धू-धूकर जलने लगे।
हादसे की भयावता को आंखों के सामने देखकर लोगों की रूप कांप गई।
उन्होंने कहा कि यदि थोड़ी भी देर होती तो कई और यात्रियों की जान जा सकती थी।
लोगों के मुताबिक टक्कर के बाद बस सड़क से खिसककर किनारे लगे ट्रांसफार्मर से जा टकरा गई।
ट्रांसफार्मर में बिजली के तार छूने से बस में आग लग गई।
चूंकि टकराने के बाद ट्रक पलट गया था।
इसलिए बस के बाद ट्रक में भी आग पकड़ ली।
आग से बस में सवार कई यात्री बुरी झुलस गए हैं।
आग बुझाने के लिए ट्रक को सीधा किया गया, तो नीचे एक व्यक्ति की लाश मिली।
यह बुरी तरह झुलसी थी।
यानी वह इस घटना में जिंदा जल गया था।
पुलिस उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक यह लाश संभवतः ट्रक में बैठे व्यक्ति की है।
ट्रक पलटने से वह निकल नहीं सका।
उसी में दब गया होगा।

