*रंगबिरंगी लाइटों से सजी मस्जिदें, इस्लामी झंडों की बिक्री बढ़ी*
म्हराजगंज,मंगलवार को पड़ने वाले ईद मिलादुन्नबी त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को ईद मिलादुन्नबी त्योहार की पूर्व संध्या पर जगह-जगह महफिल व जलसे होंगे। मंगलवार की सुबह से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जिसका सिलसिला देर रात तक चलता रहेगा। मुस्लिम बाहुल्य गली मोहल्लों को इस्लामी झंडों व रंगबिरंगी झंडियों से सजाने की तैयारी चल रही है। कई मोहल्ले सज भी गए हैं। तमाम मस्जिदें रंगबिरंगी लाइटों व इस्लामी झंडों से सज चुकी हैं। ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान अकीदतमंदों के जरिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले इस्लामी झंडे, बिल्ले, अमामा शरीफ, रंगबिरंगी झंडिया, बैज आदि की बिक्री तेज हो गई है। शहर के अलग-अलग बाजारों में जुलूस-ए-मोहम्मदी से संबंधित सामानों की बिक्री जोर-शोर से जारी है। सजावटी सामनों के लिए मशहूर चौराहे इन दिनों इस्लामिक झंडों, रंगबिरंगी झंडियों और बैनरों से पटा पड़ा है।
यहां की दुकानों में पांच रूपये से लेकर डेढ़ सौ रूपये तक के झंडे, बैनर व अन्य सजावटी सामान उपलब्ध है। जुलूस में शामिल होने वाले प्रसिद्ध मस्जिदों व मकबरों के मॉडल बनाने के काम में तेजी आ गई है।

