आज सुबह आनंद विहार – मऊ सुपरफास्ट से मऊ जंकशन पहुंच गया। ट्रेन समय पर ही पहुंची।
प्लेटफार्म पर उतरते और बाहर निकलते ही दिल्ली के जहरीले प्रदूषण से कुछ समय के लिए ही सही मुक्ति का एहसास हुआ।
कोहरा भी घना था।
रेलवे स्टेशन पर पुत्रवत समाजवादी साथी डा. अनिल यादव कार के साथ मौजूद थे।
उनके साथ उनके गांव-घर अलीपुर में कुछ पल बिताने के बाद अनिल, कुलदीप यादव जी और मुलायम के साथ घोसी के पास हमारे संघर्ष के दिनों के साथी रहे समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह के दादनपुर स्थित निवास पर गये।
सुधाकर सिंह का दो दिन पहले ही 20 नवंबर को निधन हो गया था। वह एक अरसे से अस्वस्थ थे लेकिन बहुत सक्रिय थे।
उम्र में हमसे एक डेढ़ साल छोटे ही थे।
आपातकाल में हम लोग आजमगढ़ की जेल में एक साथ थे।
उसके बाद भी लगातार संपर्क में रहे।
हमने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और पुत्र, ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह को ढाढस बढ़ाया।
भावुक मन से कहा कि सुधाकर वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध, संघर्ष के साथी समाजवादी रहे।
उनका बड़ा समाजवादी परिवार न सिर्फ घोसी, मधुबन और मऊ बल्कि पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में फैला है।
दबे कुचले, पीड़ित प्रताड़ित लोग उन्हें बड़ी उम्मीद के साथ देखते थे। उनकी विचार यात्रा को आगे बढ़ाने, उनके संगी साथियों को सहेजने, जोड़ कर रखने की जिम्मेदारी अब सुजीत पर ही है।
मित्र सुधाकर के साथ जुड़ी स्मृतियों को प्रणाम।
विनम्र श्रद्धांजलि।
नोट:सुधाकर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद ली गई तस्वीर में साथ हैं, सुजीत, डा. अनिल यादव, कुलदीप यादव और मुलायम यादव।

