*महराजगंज बाजार मे शब्जी खरीद रहे 3 लोगों का मोबाईल उचक्कों ने उड़ाया*
*महाराजगंज बाजार व जितपुर बाजार में मोबाइल चोरों का गिरोह सक्रिय*
*गोरखपुर*/गुलरिहा थाना के सरहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस चौकी के पीछे स्थित महराजगंज साप्ताहिक बाजार मे शब्जी खरीद रहे बढ़नी निवासी पप्पू तथा गोनखपुरा निवासी विजयसेन व एक अन्य युवक का मोबाईल फोन शनिवार की शाम उचक्कों ने जेब से उड़ा दिया।3 लोग फोन को शर्ट की जेब मे रखे थे।अभी 9 अक्टूबर को भी महराजगंज कस्बा निवासी विनोद गुप्ता का शब्जी खरीदते समय मोबाईल फोन शर्ट की जेब से उचक्कों ने उड़ा दिया था।इसके पूर्व भी महराजगंज एवं चिलुवाताल क्षेत्र जीतपुर बाजार से कई मोबाईल फोन को उचक्कों द्वारा उड़ाया जा चुका है।लोगों की माने तो उचक्के उन्ही का फोन चुराते हैं जो शर्ट की जेब मे रखे रहते हैं।

