*किसानों के आय को बढ़ाना हमारी सरकार का लक्ष्य: महेन्द्र पाल सिंह*
*भटहट के ग्रामसभा चकिया में आयोजित हुआ ग्राम किसान चौपाल*
विधानसभा पिपराइच अन्तर्गत बिकास खंड भटहट के ग्रामसभा चकिया में ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पिपराइच विधानसभा के लोकप्रिय विधायक महेन्द्र पाल सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पिपराइच महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जबसे हमारे देश में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश में पूज्य मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की सरकार आई है तबसे किसानों के लिए नित नई नई कल्याणकारी योजनाएं बनाई जा रही है।
पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, जैसी तमाम लाभकारी योजनाएं बनाई जा रही है।
विधायक ने कहा कि हमारे पिपराइच विधानसभा में वर्षों के बंद पड़ी चीनी मिल को चालू किया गया और उसकी पेराई छमता 8 हज़ार कुंटल से बढ़ाकर 50 हज़ार कुंटल कर दिया गया। जिससे आस पास के गन्ना किसानों को बहुत लाभ होगा, इसके साथ ही उसमे बिजली उत्पादन के लिए एक पॉवर प्लांट की भी स्थापना की गई।
आज उत्तर प्रदेश में किसानों को अपनी फसल कहीं भी बेचने की आजादी है।
पशु पालन, मछली पालन, डेयरी उद्योग, इत्यादि के माध्यम से आज किसान अपनी आय दोगनी कर रहे हैं।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, ज़िला मंत्री किसान मोर्चा अरविंद सिंह राय, मंडल अध्यक्ष भटहट जीतन सिंह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामभजन सिंह, वकील तिवारी, प्रमोद सहानी, मंडल उपाध्यक्ष राज पांडेय, सुनील मद्धेशिया, रामप्रित निषाद, ब्रम्हजीत यादव समेत कई भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बंधु और स्थानीय जनता उपस्थित थे।

