*बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत*
स्थानीय संवाददाता……
सुलतानपुर : शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार के निकट शुक्रवार की देर शाम एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल विकास यादव (24) पुत्र स्व.रामकेवल यादव, निवासी भरखरे गांव को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैया और बाद में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, विकास बाइक से शंभूगंज बाजार से घर लौट रहे थे, तभी बाजार के निकट कुमारगंज में तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल विकास को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार, विकास के भाई सुभाष प्रदेश में रहते हैं और घर पर माता सुशीला का रो रोकर हाल बेहाल हैं। शिवगढ़ थाना प्रभारी ज्ञानेश दुबे ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।

