सेवरही नगर के वार्ड नंबर 14 जवाहर नगर निवासी बृजेश जायसवाल व व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू जायसवाल ने जियो रिलायंस कंपनी के मोबाइल टावर न लगाने के सम्बन्ध में अधीशासी अधिकारी नगर पंचायत सेवरही को दिया ज्ञापन । बृजेश जायसवाल ने बताया कि मोबाइल टावर लगने से वार्ड वासियों में भारी एतराज है जिसको लेकर गम्भीर स्वास्थ्य सम्बन्धी बिमारियां होती रहती है जैसे मोबाइल टावर के तृवता से एक माइक्रोन मीटर से एक मिली मीटर तक के शरीर का कोशिकाओं को भारी नुक़सान पहुंचना,सर में बराबर दर्द बना रहना, शुजन होना ब्रेन केंसर का होना , चिड़चिड़ापन, अनिद्रा, गर्भवती महिलाओं के गर्भ पर खराब असर पड़ना छोटे बच्चो के शरीर के नाज़ुक हिस्सों की कोशिकाओं को खराब होना इत्यादि जैसे गंम्भीर बिमारियां फैल सकती है इसलिए मोबाइल टावर नहीं लगाया जाए वही पप्पू जायसवाल ने बताया कि बिना टाउन एरिया से एनओसी लिए यह निर्माण कार्य नियम विरुद्ध कराया जा रहा है इसको लेकर मुहल्ले वासियों में काफी आक्रोश है तत्काल निर्माण कार्य को रोका जाए अन्यथा बाध होकर आन्दोलन किया जा सकता है ।