
भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के संकल्प
के साथ राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक संघ का सेवा कार्य — वृद्धाश्रम में साड़ी, शाल एवं फल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
गोरखपुर
मानवाधिकार संरक्षण और भ्रष्टाचार उन्मूलन के क्षेत्र में अग्रणी संस्था राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक संघ ने एक बार फिर समाजसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष नयन बरनवाल, राष्ट्रीय संरक्षक श्री अजय कुमार उपाध्याय एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री भारत भूषण श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश इकाई द्वारा रतलाम जिले के वृद्धाश्रम, विरीया खेड़ी में सर्दी से बचाव हेतु साड़ी, शाल एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विशाल हिंदू सेना संगठन की संस्थापिका सुश्री शीतल ठाकुर का जन्मोत्सव समाजसेवा के रूप में मनाना रहा। कार्यक्रम के प्रायोजक रही श्रीमती मांगूबाई पति श्री अंबाराम मकवाना एवं परिवार ने अपने सहयोग से इस पुनीत कार्य को विशेष रूप से सार्थक बनाया।
कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक संघ, रतलाम के जिला अध्यक्ष श्री निलेश राठोड़ ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे — प्रदेश अध्यक्ष पंडित ओम प्रकाश ओझा, प्रदेश सचिव प्रदीप जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेंद्र सोनगरा, तहसील प्रचारक राहुल मकवाना, जिला सचिव नवीन पंवार, जिला प्रचारक संतोष बेरागी, धराड़ सदस्य कैलाश शर्मा, तथा समाजसेवी राजेन्द्र सिंह चौहान, तरुण व्यास, अरुण व्यास, कन्हैयालाल बोड़ाना एवं बंटी चौहान।
कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के निवासियों ने इस सेवा कार्य के प्रति संघ के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। वृद्धजनों के चेहरों पर प्रसन्नता और आत्मीयता के भाव इस बात के साक्षी बने कि संवेदनशील समाज सेवा ही सच्ची मानवता है।
संघ के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. देवेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि संस्था के अधीन संचालित राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से देशभर से प्राप्त मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। संघ की कार्यशैली पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं राष्ट्रहित की भावना पर आधारित है, जो इसे अन्य संस्थाओं से अलग पहचान दिलाती है।
कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष नयन बरनवाल एवं राष्ट्रीय संरक्षक श्री अजय उपाध्याय ने रतलाम टीम सहित सभी पदाधिकारियों को उत्साहवर्धन करते हुए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य संगठन के अन्य सदस्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।
संगठन ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम अन्य जिलों एवं राज्यों में निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और जागरूकता का संदेश पहुंचे।
🖋️ वरिष्ठ संपादक – अजय कुमार उपाध्याय राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक संघ
(मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु समर्पित संगठन)